फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RSS built 50 bed isolation center in Gorakhpur

#LadengeCoronaSe: आरएसएस ने बनाया 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर, रहने-खाने व दवाओं का इंतजाम निशुल्क

Sat, 24 Apr 2021 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Apr 2021 11:38 AM IST
सार

बिना लक्षण वाले मरीज रह सकेंगे, रहने-खाने व दवाओं का इंतजाम निशुल्क रहेगा

विज्ञापन
RSS built 50 bed isolation center in Gorakhpur
आरएसएस द्वारा बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण की कठिन चुनौती के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महानगर इकाई ने 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया है। जिन कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में किसी तरह की दिक्कत है वह भाऊराव देवरस छात्रावास बिलंदपुर सूरजकुंड स्थित आरएसएस के सेंटर पर जाकर रह सकते हैं। मरीजों के खाने, रहने का इंतजाम संघ की तरफ से निशुल्क किया जाएगा। रोजाना व्यायाम कराके जल्द ही स्वस्थ बनाने का प्रयास भी होगा।

विज्ञापन


आरएसएस गोरक्ष प्रांत के आइसोलेशन सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को प्रांत प्रचारक सुभाष ने किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि यह सेंटर कोरोना के सामान्य मरीजों के लिए बनाया गया है। अच्छा रिस्पांस मिला तो आइसोलेशन के बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। संघ सेवा परमो धर्म: के भाव से आरएसएस हर आपदा से उबरने का हर संभव प्रयास करता है। देश भर में जगह-जगह सेवा कार्य शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प-सेवा-समर्पण भाव ही संघ है। इसी भावना के साथ यह आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। आइसोलेशन सेंटर पर रहने वाले लोगों की सेवा स्वयंसेवक करेंगे। उन्हें दवाएं व भोजन भी निशुल्क दिया जाएगा। प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि मानव सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यहां आने वाले मरीजों के साथ हम अपने सगे परिजनों जैसा व्यवहार करेंगे और उन्हें संघ क्या है, यह बताने का प्रयास करेंगे।
 

बिना लक्षण वाले मरीज रखे जाएंगे

प्रांत संघचालक व सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में ऐसे मरीजों को लिया जाएगा, जो कोरोना पॉजिटिव हैं। किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। ऑक्सीजन लेवल 95 तक होना चाहिए। मरीजों को योग, व्यायाम व संस्कार भी कराएंगे। समय-समय पर डॉक्टरों की टीमें उन्हें आकर परामर्श देगी।

दवाएं, जलपान व भोजन समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक अजय, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद, प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण मल्ल, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र तिवारी, राजबिहारी विश्वकर्मा, डॉ. राजेश बरनवाल, विंध्याचल, दुर्गा राय, पुनीत पांडेय मौजूद रहे।

हेल्प डेस्क भी बनाई गई: मरीजों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। डॉ. राजेश श्रीवास्तव 93359 43114, विंध्याचल 9795473989, अरुण मल्ल 9389045050 और डॉ. राजेश बरनवाल 9889880001 को फोन करके मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed