फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 8 crore approved, after construction the number of laboratories in the department will increase to 24.

एमएमएमयूटी : मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में बनेंगी आठ नई लैब

Tue, 17 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 8 crore approved, after construction the number of laboratories in the department will increase to 24.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आठ नई लैब स्थापित की जाएंगी। इसके लिए आठ करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनके निर्माण के बाद विभाग में प्रयोगशालाओं की संख्या 24 हो जाएगी। छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इन एडवांस्ड लैब के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एडवांस्ड मशीनिंग लैब, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग लैब, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी लैब, सोलर एनर्जी लैब, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन लैब, कंपोजिट रिसर्च लैब व फ्लूइड मैकेनिक्स एंड मशीन लैब की स्थापना की तैयारी की जा रही है। इसके प्रस्ताव को वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। वर्तमान समय में विभाग में कुल 16 लैब संचालित हैं।
विज्ञापन


सभी विभागों के छात्रों को मिलेगा लाभ
विश्वविद्यालय में 20 क्रेडिट के माइनर कोर्स भी संचालित होते हैं। उनमें कई कोर्स ऐसे हैं, जिनका संबंध इन एडवांस्ड लैब्स से है। इनके बन जाने से इंजीनियरिंग के किसी भी शाखा के विद्यार्थी इन लैब से संबंधित माइनर कोर्स का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में आठ अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है। इन लैब के माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीकों में दक्ष होंगे। इससे प्लेसमेंट के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed