Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 6.85 lakh swindled under the pretext of providing jobs abroad; FIR registered.

Gorakhpur News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.85 लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी

Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rs 6.85 lakh swindled under the pretext of providing jobs abroad; FIR registered.
- पासपोर्ट भी अपने पास रखा, रुपये और दस्तावेज मांगने पर कर रहा टालमटोल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 6.85 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने युवक का पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। रुपये और पासपोर्ट वापस मांगने पर वह टालमटोल कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी मुन्ना लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो स्थित सुभग टोला निवासी राजेश प्रताप सिंह ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ को दी गई शिकायत में बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के कोपवा भिटहा निवासी मुन्ना लाल यादव ने उन्हें विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनके खाते में 6.85 लाख रुपये लिए और पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी विदेश भेजने के नाम पर केवल आश्वासन देता रहा। अब न तो विदेश भेजने की व्यवस्था कर रहा है और न ही रुपये और पासपोर्ट वापस कर रहा है। शिकायत के बाद एसएसपी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed