फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs. 25 thousand reward on main accused of Gorakhpur Goli Kand

मोहद्दीपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम, तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Wed, 23 Sep 2020 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 08:04 PM IST
Rs. 25 thousand reward on main accused of Gorakhpur Goli Kand
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर कैंट इलाके में फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र यादव को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपित शुभम सिंह सिंघाड़ा पुत्र संजय सिंह निवासी मोतीराम अड्डा और शुभम सिंह पुत्र भगवंत सिंह निवासी जयनगर बरहज देवरिया पर गोरखपुर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। शुभम सिंह सिंघाड़ा मुख्य आरोपी है, जो अभी तक फरार है। पुलिस शुभम सिंह सिंघाड़ा के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई भी कर सकती है।


इस मामले में दोनों गुटों के आठ आरोपियों को चिन्हित किया गया है। इनमें से ज्यादातर पुलिस की हिरासत में हैं। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके अलावा इन मनबढ़ों की आर्थिक मदद करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।  


जानकारी के मुताबिक, कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर तक तकरीबन चार किलोमीटर तक सरेआम फायरिंग के आरोपितों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने साफ कर दिया है कि दोनों गुटों पर कड़ी कार्रवाई से संदेश दिया जाएगा, ताकि दोबारा कोई ऐसी हिमाकत न कर सके।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपितों के आर्थिक मददगारों और शरणदाताओं की तलाश शुरू कर दी है। पता चला है कि कमलेश और सुनील पासवान आर्थिक रूप से दोनों गुट की मदद करते थे। घटना की पृष्ठभूमि भी तलाशी जा रही है।


तीन के आपराधिक रिकार्ड सामने आए
अभी तक सिर्फ शुभम सिंह सिंघाड़ा, जितेंद्र यादव और शुभम राव के ही आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। इसके अलावा अन्य किसी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आ सका है। दोनों गुटों के सभी आरोपितों की धरपकड़ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। एसएसपी का कहना है कि शुभम और उसके मददगार, शरणदाताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed