फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RRT team member Dr. VK Singh family recovered from corona with decoction nutritious food and yoga

गोरखपुर: काढ़ा, पौष्टिक भोजन और योग से पूरे परिवार ने जीत ली कोरोना से जंग, 84 साल के बुजुर्ग ने भी महामारी को हराया

Wed, 19 May 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 11:08 AM IST
सार

आरआरटी टीम के सदस्य डॉ. वीके सिंह का पूरा परिवार हो गया था पॉजिटिव। घर पर ही रहकर उनके 84 साल के पिता सहित सभी लोगों ने महामारी को हराया।

विज्ञापन
RRT team member Dr. VK Singh family recovered from corona with decoction nutritious food and yoga
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। दो गज की दूरी, मास्क के सही ढंग से इस्तेमाल के साथ काढ़ा, पौष्टिक भोजन और योग अगर करते हैं तो कोरोना से जंग जीती जा सकती है। यह बातें आयुष चिकित्सा अधिकारी (पीएचसी चरगांवा) डॉ. विनय कुमार सिंह ने कही। बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरती गई, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से पिताजी और तीनों बेटों की तबीयत खराब हो गई। 
विज्ञापन


जांच कराने पर तीनों लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया। इस बीच सबसे ज्यादा चिंता 84 वर्षीय पिता के बारे में थी। होम आइसोलेशन में एलोपैथिक औषधि के अलावा काढ़ा, पौष्टिक भोजन और योग-व्यायाम का सहारा पिता जी ने भी लिया। नियमित ऑक्सीजन का स्तर जांचते रहे। बुखार भी नापते रहे। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और 14 दिनों में पूरा परिवार स्वस्थ हो गया। 
विज्ञापन


बताया कि ड्यूटी के दौरान घर से बाहर जाना होता है, इसलिए उनके जरिए ही कोरोना ने पूरे परिवार को चपेट में ले लिया था। लेकिन अब सभी पूरी तरह से ठीक हैं।

ठीक होते ही करने लगे ड्यूटी
डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अब वह घर से सिर्फ ड्यूटी के लिए बाहर निकलते हैं। इस दौरान वह सिर पर हेडकैप, चेहरे पर डबल मास्क, फील्ड में जाते समय फेसशील्ड और हाथों में ग्लब्स जरूर इस्तेमाल करते हैं। जब घर वापस लौटते हैं तो सारे कपड़े घर से बाहर निकालते हैं और कपड़े धुलने के लिए डाल देते हैं। सुबह-शाम भाप लेना और काढ़ा पीना पूरा परिवार के दिनचर्या में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed