फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RRT steps to stop stigma and discrimination in gorakhpur

गोरखपुर: कलंक और भेदभाव रोक रहे आरआरटी के कदम, आसान हुई है कोरोना की लड़ाई

Fri, 28 Jan 2022 01:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 01:58 AM IST
सार

आरआरटी की मदद से कुछ हद तक आसान हुई है कोरोना की लड़ाई, कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को भी करना होगा आरआरटी का सहयोग।

विज्ञापन
RRT steps to stop stigma and discrimination in gorakhpur
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बनाई गई 42 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) बिना कोई अवकाश लिए और घर-परिवार की परवाह किए बगैर कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी है। टीम के लोग रविवार को भी छुट्टी नहीं ले पाते। इनकी मदद से कोरोना की लड़ाई कुछ हद तक आसान हुई है। आरआरटी से जुड़े लोगों का अनुभव है कि स्टिगमा और डिस्क्रिमनेशन (कलंक और भेदभाव) एक ऐसा कारक है, जिसके कारण ज्यादातर कोरोना मरीज नहीं चाहते हैं कि उनके घर टीम पहुंचे।

विज्ञापन


मेडिकल रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले 11 वर्षीय शिवांश (बदला हुआ नाम) कोरोना पॉजिटिव हैं। जब आरआरटी ने उनके घर का विजिट करने के लिए फोन करके लोकेशन मांगी तो बच्चे के पिता ने टीम को मना कर दिया। टीम के मोबिलाइज करने पर उन्होंने थोड़ी देर रुकने को कहा। कुछ ही समय बाद बच्चे के पिता खुद अस्पताल चल कर आए और आरआरटी से मिल कर मेडिसिन किट ले ली और कहा कि टीम के आने से उनके मोहल्ले में लोग भेदभाव का रवैया अपनाएंगे।
विज्ञापन


महानगर के राप्तीनगर स्थित एक कालोनी के 30 वर्षीय शनि (बदला हुआ नाम) से आरआरटी ने उनके आवास का सही लोकेशन जानने के लिए संपर्क किया, ताकि विजिट की जा सके। शनि ने टीम को मना कर दिया और कहा कि, उन्हें जो भी मदद चाहिए होगी वह खुद संपर्क कर लेंगे। टीम को आने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम का नाम सुनते ही कर लेते हैं मोबाइल बंद

आरआरटी चरगांवा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि टीम को कोरोना मरीजों की मदद करने में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आरआरटी का नाम सुनते ही मरीजों के परिजन मोबाइल ऑफ कर लेते हैं। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि उनके यहां इस नाम को कोई मरीज नहीं है। कुछ मरीजों के परिजन खुद अस्पताल चले आते हैं।

एप पर होती है रिपोर्टिंग

आरआरटी के काम में पारदर्शिता लाने के लिए एप सिस्टम लागू है। आरआरटी को न केवल मरीज के घर विजिट करनी है, बल्कि उससे जुड़े कई प्रकार के विवरण एप में दर्ज करने होते हैं। मरीज के घर में कितने कमरें हैं, कुल कितने सदस्य हैं, कितने वाशरूम हैं, केयर टेकर कौन है, मरीज को बीपी या शुगर की समस्या तो नहीं है, ऑक्सीजन लेवल क्या है, पल्स रेट क्या है, फीवर की स्थिति क्या है, यह सारे विवरण आरआरटी को लेने होते हैं। इन्हें एप पर दर्ज करना होता है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि कोरोना मरीजों और परिवारों के साथ भेदभाव की भावना से ऊपर उठना होगा। भेदभाव की इसी भावना के कारण मरीज स्वास्थ्यकर्मियों की खुलेआम मदद लेने से बचते हैं। कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को भी आरआरटी, निगरानी समिति और आशा कार्यकर्ताओं के प्रति अपना व्यवहार बदलना चाहिए। यह लोग उनकी मदद के लिए जा रहे हैं तो उनका स्वागत करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed