फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPF taking abandoned children to heirs

Gorakhpur News: लावारिस बच्चों को वारिस तक पहुंचा रहा आरपीएफ, 569 को सुरक्षित अपनों से मिलवाया

Tue, 20 Dec 2022 11:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Dec 2022 11:58 AM IST
सार

मां-बाप या किसी रिश्तेदार की फटकार से नाराज होकर बच्चे घर छोड़ देते हैं या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगने से भाग जाते हैं। इनमें से कई बच्चे ट्रेन में या स्टेशन पर मिल जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए रेलवे ने ऑपरेशन ‘मुस्कान’ चला रहा है।

विज्ञापन
RPF taking abandoned children to heirs
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घर से नाराज होकर या भटक कर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में घूम रहे लावारिस बच्चों को उनके वारिस तक पहुंचाने में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मददगार साबित हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में बीते आठ महीने में 569 बच्चों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। इसके अलावा आरपीएफ ने ट्रेन में छूटा करीब एक करोड़ का सामान भी यात्रियों को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन


दरअसल, मां-बाप या किसी रिश्तेदार की फटकार से नाराज होकर बच्चे घर छोड़ देते हैं या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगने से भाग जाते हैं। इनमें से कई बच्चे ट्रेन में या स्टेशन पर मिल जाते हैं। ऐसे बच्चों के लिए रेलवे ने ऑपरेशन ‘मुस्कान’ चला रहा है। इसमें आरपीएफ बच्चों को गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चाइल्ड लाइन की मदद से उनके माता-पिता या अभिभावक से मिलाता है।
विज्ञापन


आरपीएफ ने सबसे ज्यादा गोरखपुर और लखनऊ स्टेशन से बच्चों को चाइल्ड लाइन की मदद से उनके माता-पिता से मिलाया है। इसी प्रकार यात्रियों का छूटा सामान बरामद करने में भी आरपीएफ ने तत्परता दिखाई है। अप्रैल से नवंबर तक कुल 594 यात्रियों का छूटा सामान उन्हें सुरक्षित लौटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां, इतने बच्चे पहुंचाए गए

मंडल  संख्या
इज्जतनगर 82
लखनऊ 352
वाराणसी 135

 


 

अकेले यात्रा कर रहीं महिलाओं से महिला विंग पूछती है खैरियत

रेलवे ने ट्रेन से अकेले यात्रा कर रहीं महिलाओं के सहयोग के लिए मेरी सहेली अभियान शुरू किया है। आरक्षण चार्ट देखकर आरपीएफ की महिला विंग फोन करके उनकी खैरियत पूछती है। साथ ही कोई समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करने की सलाह देती है। इस साल अक्तूबर तक महिला विंग ने 7174 ट्रेनों में 29,647 महिलाओं को फोन करके यात्रा के दौरान उनका हालचाल लिया है।

एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं। यदि यात्रा के दौरान किसी का सामान चोरी हो जाए तो उसे ढूंढ कर संबंधित यात्री को सुपुर्द किया जाता है। भूले-भटके बच्चों को आरपीएफ संस्थाओं की मदद से उनके परिवार तक पहुंचाती है। इस प्रकार की शिकायत के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर भी कॉल कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed