{"_id":"661dbea7a3f532e1b6063e97","slug":"route-block-will-end-tomorrow-second-train-will-run-behind-one-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-527561-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कल खत्म हो जाएगा रूट ब्लॉक, एक के पीछे चलेगी दूसरी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कल खत्म हो जाएगा रूट ब्लॉक, एक के पीछे चलेगी दूसरी ट्रेन
विज्ञापन
गोरखपुर। एक ही ट्रैक पर एक के पीछे एक ट्रेन चलाने का पूर्वोत्तर रेलवे का सपना बृहस्पतिवार को साकार हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो मगहर से जगतबेला के बीच लगाए गए ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम का इस दिन ट्रायल हो जाएगा। एनईआर के अफसर इस खास दिन की तैयारी में जुट गए हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे में यात्री ट्रेनों का बड़ा दबाव है। लखनऊ-गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर गोंडा से गोरखपुर के बीच हर दिन 100 से अधिक ट्रेनें चलती हैं। इसके चलते दो लाइनें भी कम पड़ने लगीं तो तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। साथ ही इस समस्या से उबरने के लिए ऑटाे ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है।
इस सिस्टम के लग जाने पर दो स्टेशनों के मध्य एक ही समय में एक से अधिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जबकि पहले केवल एक ट्रेन ही चलती थी। इस नए सिस्टम के लिए इंटरलाकिंग का कार्य बुधवार को पूरा हो जाएगा। बृहस्पतिवार को नए सिस्टम के ट्रायल के साथ ही इस रूट की कैंसिल की गई ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। मगहर से जगतबेला के बीच पहला चरण सफल रहने के बाद दूसरा चरण मगहर से बस्ती के बीच पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
वैसे एनईआर ने लखनऊ से गोरखपुर तक ऑटो ब्लॉक सिग्नलिंग की तैयारी कर ली है। इस सिस्टम के सक्रिय हो जाने के बाद एनईआर की व्यस्त रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी।