गोरखपुर: संपूर्ण समाधान दिवस का जून तक का रोस्टर जारी, हर माह होता है आयोजन
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शासनादेशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाएं जहां पर फरियादियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन समस्याओं के त्वरित व प्रभावी निस्तारण की सोच के साथ हर महीने के पहले व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का 18 जून 2022 तक का रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के मुताबिक डीएम के मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में उस संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्येक संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के साथ उपस्थित रहेंगे।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि शासनादेशानुसार संपूर्ण समाधान दिवस कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाएं जहां पर फरियादियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय में अधिकतम 15-20 फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सुनवाई के समय पांच से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्र न हों। डीएम ने कहा कि सांसद/विधायक के बैठने के लिए विशेष स्थान की व्यवस्था की जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों द्वारा मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए।
ये है रोस्टर
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि रोस्टर के अनुसार वह एक जनवरी को सदर, 17 जनवरी को खजनी, 5 फरवरी को कैंपियरगंज, 19 फरवरी को बांसगांव, 5 मार्च को चौरीचौरा, 19 मार्च को सहजनवां, दो अप्रैल को गोला, 16 अप्रैल को सदर, 7 मई को बांसगांव, 21 मई को चौरीचौरा, 04 जून को सहजनवां तथा 18 जून को गोला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।