{"_id":"6464e562a715b4cfad056909","slug":"roing-event-in-raamgarh-taal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-171172-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोइंग प्रतियोगिता: लोककलाओं से होगा खिलाड़ियों का मनोरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोइंग प्रतियोगिता: लोककलाओं से होगा खिलाड़ियों का मनोरंजन
विज्ञापन
खेल के बाद हर शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मयूर, राई, धोबिया, इंद्रासनी व कथक नृत्य के साथ लोकगायन की होंगी प्रस्तुतियां
प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे देश के 24 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत 27 से 31 मई के बीच रामगढ़ताल में होने वाली रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आ रहे देशभर के खिलाड़ी और दर्शक हर शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे। लोक कलाओं के जरिए खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।
सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की जिम्मेदारी उप निदेशक संस्कृति, डॉ. मनोज गौतम को दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में खेलो इंडिया के प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग दिन मयूर नृत्य, राई नृत्य, धोबिया नृत्य, इंद्रासनी नृत्य, कथक नृत्य व लोकगायन के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, रोइंग प्रतियोगिता में 2000 मीटर व 500 मीटर के लिए पुरूष वर्ग में 8-8 और महिला वर्ग में 7-7 इवेंट होंगे। गोरखपुर के रामगढ़ताल में होने वाले इन सभी 30 इवेंट में देश के अलग अलग 24 विश्वविद्यालयों के कुल 471 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ में कोच व सपोर्टिंग स्टॉफ भी होंगे।
विज्ञापन
जिन विश्वविद्यालयों से खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है उनमें एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब, केआईआईटी भुवनेश्वर, महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ रहुरी महाराष्ट्र, एमआईटी आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय पुणे, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी (पीईएस) विश्वविद्यालय बंगलुरु, पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, श्री रामचंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई, सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय कोलकाता, सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे, मद्रास विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज, कलकत्ता विश्वविद्यालय, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, केरला विश्वविद्यालय, यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी नासिक, भारती विद्यापीठ पुणे, खुशाल दास विश्वविद्यालय राजस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
-- -- -
एयरपोर्ट से रामगढ़ताल क्षेत्र तक म्यूरल आर्ट से रोशन होंगी दीवारें
रोइंग प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) एयरपोर्ट से रामगढ़ताल क्षेत्र तक जगह-जगह म्यूरल आर्ट से कलाकृतियां तैयार कराएगा। इसकी शुरुआत नंदानगर अंडरपास की दीवारों से हो रही है। एक अंडरपास की दीवारें कलाकृतियों से सज गई हैं। दूसरे अंडरपास पर काम शुरू हो गया है।