{"_id":"6027c7568ebc3ee97a1966d1","slug":"robbery-in-former-mla-house-in-front-of-ig-residence-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आईजी आवास के सामने पूर्व विधायक के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आईजी आवास के सामने पूर्व विधायक के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 13 Feb 2021 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की पुलिस अफसरों की कोशिश विफल ही दिख रही है। आलम यह है कि शुक्रवार की रात आईजी आवास से चंद की दूरी पर स्थित पूर्व विधायक स्व. अवधेश श्रीवास्तव के घर से चोर गहने, कपड़े, कीमती सामान और मोबाइल उठा ले गए।
जबकि थोड़ी ही दूर पर कैंट थाना भी है। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम मौक पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के पौत्र शेवाल शंकर श्रीवास्तव ने तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट पुलिस में दिए तहरीर में उनके पौत्र शैवाल शंकर श्रीवास्तव ने लिखा है कि शुक्रवार की रात में छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर उनकी मां के कमरे में रखा पर्स, मोबाइल उठा ले गए। शनिवार सुबह जगने पर उन्होंने मोबाइल ढूंढना शुरू किया तो पर्स भी गायब था। जिसकी सूचना उन्होंने परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन
चेक करने पर बगल के कमरे की आलमारी खुली थी, जिसमें रखा कीमती सामान व गहने गायब थे। शैवाल ने पुलिस को बताया कि पर्स में करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने थे। बगल के कमरे में रखी ट्रॉली बैग भी गायब है।
आईजी आवास के सामने पूर्व विधायक के घर चोरी होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे पैडलेगंज चौकी प्रभारी छानबीन कर रहे हैं।