फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robber was injured in the encounter went to jail, search his partner intensified

गोरखपुर: मुठभेड़ में घायल लुटेरा गया जेल, फरार साथी की तलाश तेज

Sat, 17 Jul 2021 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 01:03 PM IST
सार

पादरी बाजार में गुरुवार की रात हुई थी मुठभेड़।

विज्ञापन
robber was injured in the encounter went to jail, search his partner intensified
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास मुठभेड़ में घायल लुटेरे सूरज साहनी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। साथ ही उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थानेदार आनंद प्रकाश ने गुरुवार की रात मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश पिपराइच के जंगल सुभान अली निवासी सूरज साहनी और गांव के ही उसके साथी हरिकेश गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती सूरज को शुक्रवार की सुबह उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। दोपहर बाद पुलिस उसे कोर्ट ले गई जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जालसाजी, छेड़खानी और आर्म्स एक्ट के मामले सूरज पहले भी जेल जा चुका है। मालूम हो कि गुरुवार की शाम में एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में थी कि रात में कौवा बाग पुलिस चौकी के पास बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर पादरी बाजार की ओर भागने लगे। शाहपुर इंस्पेक्टर और पादरी बाजार चौकी इंचार्ज दीपक सिंह ने बदमाशों का पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनापुर के आगे लल्ला चौराहा से बदमाश भागे तभी उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने फिर से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी थी जबकि उसका साथी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed