{"_id":"5e28509b8ebc3e99ef4f889c","slug":"robbed-at-jewelery-shop-villagers-caught-fleeing-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर सर्राफ की दुकान में घुसे, लूटकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर सर्राफ की दुकान में घुसे, लूटकर भागने लगे तो ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा
Wed, 22 Jan 2020 07:09 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क,बेलहर/ संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क,बेलहर/ संतकबीरनगर।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लुटेरों को पुलिस के हवाले किया।
- फोटो : अमर उजाला
मंझरिया पठान इलाके में एक सर्राफा की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो लुटेरों को गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनो लुटेरे मंगलवार की देर शाम दुकानदार की आंख में मिर्ची स्प्रे छिड़कर दो सोने की अंगूठी लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान दुकान के आस पास गांव वालों की नजर लुटेरों पर पड़ी और उन्होंने लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर बेलहर कला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई दोनों सोने की अंगूठी बरामद हुई। पुलिस लुटेरों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पकड़े गए लुटेरे बस्ती जिले के निवासी है।
बस्ती जिले के रूधौली क्षेत्र के रहने वाले नीरज सोनी की संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान में सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार की देर शाम दो लुटेरे ग्राहक बन कर नीरज सोनी की दुकान पर पहुंच गए। लुटेरे पसंद करने के लिए जेवरात मांगे। जैसे ही दो सोने की अंगूठी देखने के लिए दुकानदार ने लुटेरों को दिया,वैसे ही मिर्ची स्प्रे दुकानदार की आंख में छिड़कर लुटेरे दोनों अंगूठी लेकर भागने लगे। दुकानदार के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद लोगों ने दौडा कर भाग रहे दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों की ग्रामीणो ने पिटाई भी की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों व लूटी गई अंगठी को कब्जे में लेकर थाने चली गई। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के रूधौली निवासी अखंड प्रताप सिंह पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह और बाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा संसारपुर गांव निवासी आदित्य सिंह पुत्र रमेश बहादुर सिंह के रुप में हुई। पकड़े गए आरोपियों पर लूट और लूट के जेवरात बरामद होने के आरोप में केस दर्ज करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया।