{"_id":"635229a9b2d0547e0e49b89f","slug":"roadways-will-run-650-buses-between-diwali-to-chhath-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दीपावली से छठ के मध्य रोडवेज चलाएगा 650 बसें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दीपावली से छठ के मध्य रोडवेज चलाएगा 650 बसें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
Fri, 21 Oct 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:40 AM IST
सार
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी डिपो से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
roadways
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ महापर्व के मध्य परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र से 650 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन बसों का संचालन 31 अक्तूबर तक दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र में गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, पडरौना डिपो शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी डिपो से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
बताया कि बसों का संचालन ठीक तरीके से हो, इसके लिए चालकों-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी। साथ ही 10 दिनों तक लगातर ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि रोडवेज कर्मचारी यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने में मदद करेंगे। इसके साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बताया कि दिल्ली और लखनऊ रूट पर अधिक बसें चलाए जाने की योजना है।