फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways employees staged a protest to demand a ban on illegal passenger vehicles.

Gorakhpur News: डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a protest to demand a ban on illegal passenger vehicles.
गोरखपुर। अवैध बस संचालन और डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। गोरखपुर, राप्तीनगर डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारी डिपो पर एकत्र हुए। यहां से रूट मार्च करते हुए सेवा प्रमुख मुकेश कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि अवैध बस संचालन पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गोरखपुर क्षेत्र के सभी डिपो में कर्मचारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


27 और 28 अक्तूबर को फिर होगा प्रदर्शन
यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 27 और 28 अक्तूबर को गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो पर रूट मार्च किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रदर्शन का संचालन क्षेत्रीय मंत्री राजेश कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान अजय कुमार पांडेय, अमरमणि पांडेय, संजय पासवान, जयचंद पासवान, नूरुल हसन सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed