{"_id":"6585e510ca007696ee0a28da","slug":"roadways-buses-out-of-the-city-after-private-ones-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-408759-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निजी के बाद शहर से बाहर हुईं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निजी के बाद शहर से बाहर हुईं रोडवेज की बसें
Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
नौसड़ से शुरू हुआ प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ रूटों की बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निजी बसों के बाद अब रोडवेज की बसों को शहर से बाहर कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर कचहरी बस स्टेशन से चलने वाली प्रयागराज और वाराणसी रूट की बसों का संचालन अब नौसड़ बस स्टेशन होने लगा है। इससे कचहरी बस स्टेशन के आसपास लोगों को जाम से काफी राहत मिली है।
कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित कचहरी बस स्टेशन से प्रयागराज और वाराणसी रूट की करीब 150 बसों का संचालन होता था। ऐसे में हर दिन यहां जाम लगता था और जिन रास्तों से ये बसें शहर के बाहर नौसड़ तक पहुंचती थीं उन पूरे रास्तों पर बसों के कारण से जाम लगता था।
ऐसे में प्रशासन ने कचहरी से संचालित सभी बसों को शहर के बाहर स्थित रोडवेज के नौसड़ बस स्टेशन से चलाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद परिवहन निगम ने राप्तीनगर डिपो की बसों को छोड़ बाहर के डिपो की सभी बसों का संचालन नौसड़ बस स्टेशन से शुरू करा दिया है। इससे कमिश्नर कार्यालय के आसपास लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन साल पहले बने नौसड़ बस स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर रौनक देखने को मिली। बस स्टेशन के भीतर जहां कुछ दिनों पहले तक एक भी बस खड़ी नजर नहीं आती थी, वहां 10 से अधिक रोडवेज की बसें खड़ी दिखाई दीं।
प्रयागराज और वाराणसी की बस पकड़ने के लिए यात्री ऑटो और ई-रिक्शा के माध्यम से नौसड़ बस स्टेशन पहुंच रहे थे। वाराणसी की बस पकड़ने पहुंचे बशारतपुर के सुनील ने बताया कि कचहरी बस स्टेशन पर बस पकड़ने गया तो वहां पता चला कि इस रूट की बसें अब नौसड़ से संचालित हो रही हैं, जिसके बाद ई-रिक्शा से यहां आया। बस मिल गई है, शाम तक वाराणसी पहुंच जाउंगा।
-- -- -- -- -
निजी बसों व ऑटो चालकों की खूब चल रही मनमानी
नौसड़ से बस का संचालन शुरू होने के बाद भी निजी बस संचालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बस स्टेशन के बाद निजी बसें लाइन लगाकर खड़ी रह रही हैं। जो भी सवारी बस पकड़ने के लिए बस स्टेशन पहुंच रहा है उन्हें रास्ते में ही रोक जबरन अपरी बस में बैठा रहे हैं। वहीं ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी जमकर मनमानी कर रहे हैं। सवारी भरने के लिए चालक अपने ऑटो और ई-रिक्शा को लेकर बस स्टेशन के भीतर प्रवेश कर जा रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों के विरोध के बावजूद स्टेशन के भीतर जाकर सवारी बैठा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
कोट
प्रशासन के निर्देश पर बाहर की बसों का संचालन नौसड़ बस स्टेशन से शुरू करा दिया गया है। जल्द ही राप्तीनगर डिपो की भी बसें नौसड़ से ही संचालित होंगी।
- एके सिंह, एआरएम राप्तीनगर डिपो
बातचीत-
नौसड़ बस स्टेशन पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, ऑटो वाले मनमाना किराया ले रहे हैं। बस मिल गई है, देरी के कारण प्रयागराज पहुंचने में रात हो जाएगी।
- फूला देवी, यात्री
आजमगढ़ की बस पकड़ने पहले कचहरी बस स्टेशन गए। वहां जब बस नहीं मिली तो नौसड़ आकर बस पकड़ा हूं। यहां पहुंचने में आधे घंटे लग गए।
- अरुणेश यादव, यात्री