{"_id":"66d00a1e58ba197139067262","slug":"roadways-ac-bus-is-going-to-run-from-gorakhpur-to-dehradun-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: गोरखपुर से देहरादून के लिए चलेगी रोडवेज की एसी बस, जानें कब से चलने की है उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: गोरखपुर से देहरादून के लिए चलेगी रोडवेज की एसी बस, जानें कब से चलने की है उम्मीद
Thu, 29 Aug 2024 11:11 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:11 AM IST
सार
देहरादून के साथ-साथ लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए भी लग्जरी बसें चलेंगी। इसमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज के लिए चार-चार बसें और देहरादून के लिए दो बसें चलेंगी। बसों के मिलने के बाद किराया रूट के अनुसार तय किया जाएगा। नवंबर तक नई बसें मिलने के बाद ये सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज ती बसें( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइवेट लग्जरी बसों की तरह गोरखपुर परिवहन निगम अब देहरादून के लिए लग्जरी बसें चलाएगा। निगम ने 14 बसों के लिए सूची मुख्यालय को भेज दी है। नवंबर तक नई बसें मिलने से इसी महीने से लोगों को सुविधा भी मिलेगी। वर्तमान में बिना एसी की साधारण सरकारी बसें ही चल रही हैं।
विज्ञापन
देहरादून के साथ-साथ लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के लिए भी लग्जरी बसें चलेंगी। इसमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज के लिए चार-चार बसें और देहरादून के लिए दो बसें चलेंगी। बसों के मिलने के बाद किराया रूट के अनुसार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ, देहरादून के लिए बसें रेलवे बस स्टेशन से चलाई जाएंगी, वहीं प्रयागराज व वाराणसी के लिए राप्तीनगर डिपो कचहरी से बसें चलेंगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग के लिए व्यवस्था की जा रही है, हालांकि काउंटर से भी बसों का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
अब तक प्राइवेट लग्जरी बसों के सहारे ही यात्री रह रहे हैं। निगम की लग्जरी बसों के चलने से यात्रियों को सरकारी बस के रूप में एक विकल्प मिल जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम लव कुमार सिंह ने बताया कि लग्जरी 14 बसों के लिए मुख्यालय को सूची भेज दी गई है। नवंबर तक बसें मिल जाएंगी। इसके बाद यात्रियों को सरकारी एसी लग्जरी बसों की सुविधा लंबी रूट पर भी मिलेगी।