{"_id":"6a120da734204d78b20126c3","slug":"roads-will-be-equipped-with-modern-facilities-electricity-and-sewer-lines-will-be-underground-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1330881-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ग्रिड : गोरखपुर महानगर की तीन सड़कें चयनित, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ग्रिड : गोरखपुर महानगर की तीन सड़कें चयनित, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीएम ग्रिड्स योजना फेज-चार के तहत महानगर की तीन प्रमुख सड़कों का चयन कर इसका प्रस्ताव सीईओ यूरिडा, नगर विकास विभाग लखनऊ को भेजने का निर्णय लिया है।चयनित 3263 मीटर लंबी सड़कों के निर्माण और विकास पर करीब 101 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति के बाद जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शुक्रवार को नगर आयुक्त अजय जैन ने नगर निगम और यूरिडा अधिकारियों के साथ महानगर की छह सड़कों का भौतिक निरीक्षण किया था। शुरुआती प्रस्ताव में 4990 मीटर लंबी सड़कों पर लगभग 140 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया था, लेकिन निरीक्षण और विचार-विमर्श के बाद तीन सड़कों को प्राथमिकता दी गई।
नगर आयुक्त के निर्देश पर अन्य सड़कों का भी सर्वे कराया जा रहा है। योजना के तहत चयनित सड़कों पर आधुनिक शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें डक्ट सिस्टम बनाकर सीवर लाइन, वाटर लाइन और बिजली के केबिल भूमिगत किए जाएंगे। साथ ही स्ट्रीट लाइट, ई-चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे, फुटपाथ, पौधरोपण, डिवाइडर, ग्रीन डेवलपमेंट, साइकिल ट्रैक और रोड साइड पार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।
विज्ञापन
चयनित सड़कें और अनुमानित लागत
वार्ड- 80 राप्तीनगर में हाईडिल से मेडिकल कॉलेज रोड तक 500 मीटर सड़क पर 19 करोड़ रुपये, वार्ड-19 गोपालापुर में रेड चिली रेस्टोरेंट से अमरावती टॉवर होते हुए शाही ग्लोबल हॉस्पिटल और एसबीआई बैंक से एनएच सिक्सलेन ब्रिज तक 2333 मीटर सड़क पर अनुमानित लागत 59 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, वार्ड-आठ चरगांवा में एजुकेयर क्लोजेज से एसबीआई बैंक एटीएम, जीडीए स्मार्ट रोड तक 730 मीटर सड़क पर 23 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।