{"_id":"68fa742b4e9a47533006a8b5","slug":"roads-were-not-built-at-some-places-and-were-left-incomplete-at-otherspeople-are-facing-problems-gorakhpur-news-c-209-1-sgkp1039-140171-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कहीं बनाया नहीं, कहीं अधूरी ही छोड़ दी सड़क...लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कहीं बनाया नहीं, कहीं अधूरी ही छोड़ दी सड़क...लोग झेल रहे परेशानी
विज्ञापन
नेदुला से सेंट थामस होते हुए पटखोली जाने वाला मार्ग आधा अधूरा-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला से सेंट थामस होकर पटखौली की ओर जाने वाला मार्ग और सरौली से महिला डिग्री कॉलेज की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर होने से राहगीर व स्थानीय लोग परेशान हैं। नेदुला से पटखौली की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था लेकिन कार्य अधूरा ही छोड़ दिया गया। रास्ता खराब होने की वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने रास्ता सही कराने की मांग की है।
शहर के नेदुला चौराहे से सेंट थामस विद्यालय होकर पटखौली जाने वाले मार्ग पर विद्यालय होने के नाते बच्चों के अभिभावक भी चिंतित रहते हैं।
लगातार मांग करने के बाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन ने निरीक्षण कर सड़क को सीसी रोड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कराया था। निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया। दोनों तरफ ईंट लगाकर सांचा तैयार हुआ और बीच में ईंट के रोड़े डाले गए लेकिन इसके बाद से ही कार्य ठप हो गया है। क्षेत्र के प्रेम प्रकाश, दिलीप कुमार व अन्य ने बताया कि यदि सड़क को सीसी रोड बना दिया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
दूसरी तरफ सरौली से महिला महाविद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर अब तक कुछ भी नहीं हुआ है। मार्ग बदहाल हो गया है। जिसके कारण लाेगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। मार्ग पर कई कालोनियां भी बनी हैं।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में कीचड़ के कारण मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था। लोगों के प्रदर्शन करने के बाद कुछ स्थानों पर ईंट के रोड़े गिराकर आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है।
स्थानीय निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल व अन्य ने बताया कि इस मार्ग से गुजरना काफी मुश्किल भरा है। पालिका प्रशासन को इसकी दशा सुधारने के लिए कदम उठाना चाहिए।