{"_id":"66c925b19428bd0ae70439d7","slug":"roads-and-drains-will-be-given-unique-numberswork-will-be-completed-by-december-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-662488-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क और नालों को दिया जाएगा यूनीक नंबर...दिसंबर तक काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क और नालों को दिया जाएगा यूनीक नंबर...दिसंबर तक काम होगा पूरा
Sat, 24 Aug 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
- नगर निगम मकानों की तरह सभी सड़कों व नालों की पहचान के लिए जारी करेगा यूनीक नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र के सभी मकानों की तरह सभी सड़कों और बड़े, छोटे व मझोले नाला-नालियों को अलग पहचान देने का काम जोरों पर है। महानगर के सभी 80 वार्डों में सभी सड़कों, नाला एवं नालियों का सेटेलाइट से मैपिंग का काम पहले ही पूरा हो चुका है। वहीं, महानगर में 20 वार्डों में मैपिंग के डाटा का सत्यापन और छूटे हुए डाटा का कलेक्शन भी किया जा चुका है। दिसंबर तक शेष 60 वार्डों का डाटा सत्यापन और छूटे हुए डाटा कलेक्शन का काम पूरा हो जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार गोरखपुर नगर निगम समेत सूबे के सभी 15 नगर निगम में,‘रिमोट सेंसिंग एवं एप्लीकेशन सेंटर (आरएसएसी) लखनऊ उत्तर प्रदेश’ हाई रेजोल्यूशन सेटेलाइट के जरिए मैपिंग कर रहा है। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में मुख्य अभियंता संजय चौहान ने सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और परियोजना वैज्ञानिक अतुल वर्मा, सुशांत कुमार, सुगम कुमार यादव और अवधेश कुमार के साथ बैठक में परियोजना की समीक्षा की। आरएसएसी के सीनियर साइंटिस्ट आलोक सैनी की निगरानी में यह काम किया जा रहा है।
इसलिए जरूरी है सेटेलाइट मैपिंग और यूनिक आईडी
नगर निगम क्षेत्र में निजी सड़कों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों की सड़कें होती है। आम नागरिक जान ही नहीं पाते हैं कि किस सड़क के लिए किस विभाग को शिकायत करनी है। दूसरे, कई बार एक ही सड़क पर दो-दाे विभाग निर्माण कार्य जाने-अनजाने में करा देते हैं। मामला सामने आने पर दोनों ही विभागों की किरकिरी होती है।
विज्ञापन
वर्जन...
गोरखपुर नगर निगम समेत प्रदेश के सभी 15 नगर निगम में सड़कों और नालियों की सेटेलाइट मैपिंग एवं यूनीक पहचान दी जा रही है। गोरखपुर से इसकी शुरुआत की गई थी। अब तक 20 वार्डों में कोडिंग एवं डाटा सत्यापन का काम पूरा हो गया है। इस परियोजना से भविष्य में सड़कों एवं नालियों की कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी, वहीं एक क्लिक में सड़कों और नालियों से संबंधित सभी डेटा सामने आएगा।
गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त, नगर निगम