{"_id":"67b243f71ae736ad1c035241","slug":"road-in-bad-condition-villagers-angry-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-142790-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
Mon, 17 Feb 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल के बड़े टोले से छोटे टोले को जोड़ने वाली सड़क 15 साल से जर्जर हाल में पड़ी है। इस सड़क पर चलना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामवासी कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। यह सड़क लगभग 900 मीटर लंबी है और इस पर एक हजार से अधिक गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बदहाल हो गया है।
बताया जाता है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से वर्ष 2010 में इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद से आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई, जिससे यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क उनके विभाग में अंकित ही नहीं है, जिससे इसके रखरखाव का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है।
ग्रामवासी कैलाश पटेल ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासी पंचनाम चौधरी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण को लेकर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामवासी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद वह अपना वादा भूल गए।
विज्ञापन
अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। श्रवण चौधरी ने कहा कि वर्ष 2010 में इस सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन 15 वर्षों में एक बार भी इसकी मरम्मत नहीं हुई। अगर प्रशासन जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं कराता है, तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।