फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road blocked due to land dispute

Gorakhpur News: भूमि विवाद को लेकर सड़क जाम की

Sun, 23 Jun 2024 04:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Road blocked due to land dispute
रमपुरवा में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने किया सड़क जाम ।संवाद
-एक पक्ष मुखिया ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को जलाने का प्रयास भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा निवासी संतोष चौधरी और कैलाश के बीच खेत से होकर जाने वाली चकनाली को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। इसको लेकर एक पक्ष के लोगों ने गांव के समीप निचलौल-सिसवा मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। इस दौरान एक पक्ष के मुखिया ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को जलाने का प्रयास भी किया।
संतोष और कैलाश के बीच चकनाली को लेकर वर्षो से विवाद है। संतोष चौधरी का भू राजस्व अभिलेख के अनुसार आराजी नंबर 200 में जोत का खेत है। कैलाश को गांव सभा से मिली आराजी नंबर 203 में 24 डिस्मिल पट्टे की जमीन है, जबकि आराजी नंबर 201 चकनाली है। इसी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि चकनाली को दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने खेत में मिला लिया है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और कैलाश की पत्नी शनिवार को प्रातः परिवार सहित सिसवा- निचलौल मार्ग पर आकर लेट गई, जिससे आवागमन एक घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थान पर पहुंची, तो कैलाश ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो कैलाश ने पेट्रोल को मुंह में ले लिया। इसके बाद तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा भेजा गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस दोनों पक्ष के कुछ लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना लाया गया है। पूछताछ की जा रही हैं। अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed