फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road and drainage work in Matsyendra Nagar to pick up pace.

Gorakhpur News: मत्स्येंद्र नगर में सड़क-नाली के काम में आएगी तेजी

Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Road and drainage work in Matsyendra Nagar to pick up pace.
- नगर आयुक्त ने किया वार्ड का निरीक्षण, निर्माण जल्द पूरा कराने और प्रस्तावित नालों की डीपीआर अंतिम करने के निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। वार्ड संख्या 24 मत्स्येंद्र नगर में सड़क, नाली और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम निर्माण कार्यों में तेजी लाएगा। नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार को वार्ड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति परखी। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ प्रस्तावित नालों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम रूप देकर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिंदर के मकान से पुन्नवासी गौड़ के मकान होते हुए राजेंद्र निषाद के मकान तक बन रही सीसी सड़क और आरसीसी नाली का जायजा लिया। मौके पर नाली निर्माण का काम चल रहा था। उन्होंने अवर अभियंता दीपक शाह और ठेकेदार विवेक सिंह को काम में तेजी लाकर जल्द पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

------------
मलिन बस्ती की गलियों और पार्क का भी होगा विकास
एनसीएपी योजना के तहत मलिन बस्ती की गलियों में सड़क और नाली निर्माण का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, 15वें वित्त आयोग की निधि से पंचायत भवन के पास स्थित पार्क का सुंदरीकरण कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
दो प्रमुख मार्गों पर प्रस्तावित नालों की डीपीआर तैयार करने के निर्देश
नगर आयुक्त ने पूर्वांचल डेंटल हॉस्पिटल से बाघागाड़ा और नौसढ़ रोडवेज बस स्टैंड से बाघागाड़ा तक प्रस्तावित नालों की डीपीआर को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य अभियंता अमित शर्मा को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी ओपी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed