फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road and drain construction worth 1.75 crore to be undertaken in Digvijay Nagar.

Gorakhpur News: दिग्विजयनगर में 1.75 करोड़ से होगा सड़क-नाली का निर्माण

Mon, 21 Sep 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Road and drain construction worth 1.75 crore to be undertaken in Digvijay Nagar.
गोरखपुर। दिग्विजयनगर वार्ड में 1.75 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। रविवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि पार्षद वरीयता, त्वरित आर्थिक विकास योजना और जल निकासी योजना के तहत होने वाले इन कार्यों से लोगों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं में बजट उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और उपस्थित नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा महानगर मंत्री जगनैन सिंह नीटू, विष्णु शंकर श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मंता लाल यादव, रेखा वर्मा, बृजेश सिंह, नंदलाल गुप्ता, शीला सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed