{"_id":"63a2a48cc05d24552a778c66","slug":"road-accident-in-gorakhpur-and-maharajganj-due-to-dense-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घने कोहरे के कारण गोरखपुर और महराजगंज में सड़क हादसा, 20 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घने कोहरे के कारण गोरखपुर और महराजगंज में सड़क हादसा, 20 लोग घायल
Wed, 21 Dec 2022 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:22 PM IST
सार
एक निजी बस दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी। अधिक कोहरा होने की वजह बस एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना गोरखपुर जिले के बाघागाढ़ा और टोलप्लाजा के बीच हुई है। इस घटना में 16 लोगों को चोट लगी है। वहीं सोनौली कोतवाली क्षेत्र गोरखपुर सोनौली नेशनल हाइवे पर कुंसेरवा के टैंकर और बस में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर महराजगंज में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पहले दिन कोहरे का असर दिखने लगा है। यहां बाघागाढ़ा और टोलप्लाजा के बीच एक सड़क हादसा हो गया। इस हाइसे में 16 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है एक निजी बस दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी। अधिक कोहरा होने की वजह बस एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना गोरखपुर जिले के बाघागाढ़ा और टोलप्लाजा के बीच हुई है। इस घटना में 16 लोगों को चोट लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सोनौली कोतवाली क्षेत्र गोरखपुर सोनौली नेशनल हाइवे पर कुंसेरवा के टैंकर और बस में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बस में पर्यटक नहीं थे। खाली बस वह सोनौली से बनारस जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, बनारस से सोनौली पर्यटकों को छोड़कर बस बुधवार सुबह आठ बजे लौट रही थी। कुंसेरवा के पास बस और नेपाल जा रहे टैंकर के बीच आमने सामने टक्कर होने से दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद बस चालक को दरवाजा काट कर बाहर निकाला।
प्रभारी कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि बस पर्यटकों को छोड़कर वापस जा रही थी। बड़ी घटना होने से बच गई। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।