फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Road accident at Kalesar, Zero Point, Gorakhpur; auto gets stuck between two trailers; several injured

कुहासे में हुआ हादसा: जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों के बीच फंसा ऑटो; 3 की मौत

Sun, 01 Feb 2026 10:33 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 10:33 AM IST
सार

ऑटो जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा ही था कि आगे-पीछे से आ रहे दो ट्रेलरों के बीच वह फंस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Road accident at Kalesar, Zero Point, Gorakhpur; auto gets stuck between two trailers; several injured
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जंगल कौड़िया थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार दो ट्रेलरों के बीच एक ऑटो पूरी तरह दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा ही था कि आगे-पीछे से आ रहे दो ट्रेलरों के बीच वह फंस गया।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन

एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में नरसिंह पाल (45) पिता स्व बापूलाल ग्राम, कप्तनागंज जिला कुशीनगर, श्रीमान्त (35)  ग्राम तुर्क बलिया लमहीया और  प्रतीम (18) थाना कैंपियरगंज की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ऑटो में कुछ यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राहत दल और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे रहे। भारी वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया।

पहले भी हादसों का गवाह रहा है यह इलाका
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। इसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण और संकेतक लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की संख्या और हालत को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अपडेट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed