{"_id":"6462861c78b9c8a1810fc806","slug":"rishi-kapoor-became-the-new-district-president-of-bsp-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-168696-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऋषि कपूर बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष<bha>--<\/bha>","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऋषि कपूर बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष<bha>--</bha>
विज्ञापन
फोटो-
-- -- -- --
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे ऋषि कपूर को जिलाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर यह जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद ऋषि कपूर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऊंगा। युवाओं को बसपा से जोड़ना पहली प्राथमिकता हाेगी। युवाओं और बसपा कार्यकर्ताओं की बदौलत 2024 का लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। पिछले आठ महीने के अंदर बसपा ने तीसरी बार जिलाध्यक्ष बदला है। इनसे पूर्व जीतेंद्र कुमार नीरज बसपा के जिलाध्यक्ष थे, जिनका कार्यकाल तीन से चार माह तक ही रहा। जबकि, संतोष कुमार जिज्ञासु का कार्यकाल भी तीन से चार माह के बीच ही रहा है। ऋषि कपूर के मनोनयन पर गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी इंदल राम, हरि प्रकाश निषाद, सुरेश कुमार गौतम, संतोष जिज्ञासु, राधेश्याम भारती, सुरेश भारती, रमेश पासवान, वीरेंद्र पांडे, परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, अब्दुल मिराज आदि ने बधाई दी है।