{"_id":"69bdbcc456e2ef75010e5628","slug":"rishabh-was-murdered-by-hitting-him-on-the-head-fir-registered-against-his-ex-girlfriend-and-her-family-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1264702-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिर पर वार कर की गई थी ऋषभ की हत्या, पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिर पर वार कर की गई थी ऋषभ की हत्या, पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ऋषभ यादव हत्याकांड: गांव के बाहर शौचालय के टिनशेड पर नग्न अवस्था में मिला था शव
पत्नी ने गांव की युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई प्राथमिकी
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव निवासी ऋषभ यादव उर्फ बब्बी (25) की हत्या के बाद उसके शव को शौचालय के टिनशेड पर रखा गया था। इसका पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। ऋषभ की पत्नी ने गांव की रहने वाली पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगहा थाना पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी का शव बृहस्पतिवार सुबह आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर पाया गया। शव निर्वस्त्र था और हाथ में कंडोम का पैकेट मिला। कपड़े पास के पेड़ पर टंगे हुए थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों और परिजनों में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने इसे हत्या कर शव को शौचालय के ऊपर रखे जाने की आशंका जाहिर की थी।
शुक्रवार को दो डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रावतपार चौराहे और गांव की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि घटना के समय की गतिविधियों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
पुलिस ने पुराने मामले से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
शव देख बेहोश हुई पत्नी और मां
गगहा। ऋषभ यादव की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वर्ष 2019 में डडवापार की रहने वाली चांदनी से ऋषभ की शादी हुई थी। दंपती के दो छोटे बेटे अनवीर (6) और आश्विक (3) हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। शव देखने पर पत्नी और मां बेहोश हो गईं, वहीं 15 वर्षीय छोटा भाई युवराज और बहनें पूजा व अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी। ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकाक में काम करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पिता भी बैंकाक से शहर के लिए रवाना हो गए। पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल छा गया है।-- -
इनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में ऋषभ की पूर्व प्रेमिका, उसके पिता और भाई समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू की है। पत्नी ने बताया कि ऋषभ का गांव की ही युवती से पूर्व में प्रेम संबंध था। लगभग दो साल पहले दोनों का एक आपत्तिजनक फोटो वायरल हुआ था, जिस पर उस वक्त दोनों परिवारों ने आपसी समझौते के बाद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। विवाद के बाद ऋषभ काम के सिलसिले में बैंकॉक चला गया था और हाल ही में 19 फरवरी को अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौटा था। चांदनी का आरोप है कि पुरानी रंजिश और बदला लेने की नीयत से युवती और उसके परिजनों ने मिलकर ऋषभ की हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने की हाईवे जाम की कोशिश
गगहा। शुक्रवार दोपहर बाद ऋषभ का शव गांव लाया गया तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का कोशिश की। करीब 200-250 लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गगहा, बड़हलगंज, गोला, बेलीपार और बांसगांव पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और शव को घर तक पहुंचाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की है।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त दंड दिलाया जाएगा।
- दिनेश पुरी, एसपी साउथ
विज्ञापन
पत्नी ने गांव की युवती और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई प्राथमिकी
गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव निवासी ऋषभ यादव उर्फ बब्बी (25) की हत्या के बाद उसके शव को शौचालय के टिनशेड पर रखा गया था। इसका पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। ऋषभ की पत्नी ने गांव की रहने वाली पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगहा थाना पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में 25 वर्षीय ऋषभ यादव उर्फ बब्बी का शव बृहस्पतिवार सुबह आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर पाया गया। शव निर्वस्त्र था और हाथ में कंडोम का पैकेट मिला। कपड़े पास के पेड़ पर टंगे हुए थे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों और परिजनों में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने इसे हत्या कर शव को शौचालय के ऊपर रखे जाने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को दो डॉक्टरों की पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रावतपार चौराहे और गांव की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि घटना के समय की गतिविधियों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
पुलिस ने पुराने मामले से जुड़े एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं, दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मामले को गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
शव देख बेहोश हुई पत्नी और मां
गगहा। ऋषभ यादव की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वर्ष 2019 में डडवापार की रहने वाली चांदनी से ऋषभ की शादी हुई थी। दंपती के दो छोटे बेटे अनवीर (6) और आश्विक (3) हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। शव देखने पर पत्नी और मां बेहोश हो गईं, वहीं 15 वर्षीय छोटा भाई युवराज और बहनें पूजा व अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी भी हुई थी। ऋषभ अपने पिता के साथ बैंकाक में काम करता था और परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पिता भी बैंकाक से शहर के लिए रवाना हो गए। पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल छा गया है।