{"_id":"655e5777f1248d8c230f4595","slug":"rishabh-in-junior-category-anjal-winner-in-senior-category-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-376807-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जूनियर वर्ग में ऋषभ, सीनियर में अंजल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जूनियर वर्ग में ऋषभ, सीनियर में अंजल विजेता
विज्ञापन
- एमएसआई इंटर कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को एमएसआई इंटर काॅलेज में हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडलों के साथ वैज्ञानिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीआईओएस नागेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
निर्णायक समिति द्वारा जूनियर वर्ग में राजकीय जुबिली इंटर काॅलेज के ऋषभ यादव व सीनियर वर्ग में एमपी इंटर काॅलेज के अंजल कुमार यादव को विजेता घोषित किया। जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान दयानन्द कन्या इंटर काॅलेज की आयुषी मिश्रा व तीसरा स्थान हर्षिता शाह कार्मल इंटर काॅलेज को मिला। सीनियर वर्ग में कार्मल इंटर काॅलेज की शिखा त्रिपाठी को दूसरा और वीर शिवाजी इंटर काॅलेज सरदारनगर के अमन कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर और सीनियर वर्ग में पांच-पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस दौरान एमएसआई इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य जफर अहमद खां, मंजूर आलम, अहदम तनजीम, नजमुद्दीन अहमद, वलीउल्लाह खान, इश्तेयाक अहमद, मो. तारिक अब्बासी, अंबकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।