फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ring Road: Consent from GDA Board..DM Committee will decide the compensation rate

Gorakhpur News: रिंग रोड: जीडीए बोर्ड से सहमति..डीएम कमेटी तय करेगी मुआवजे का रेट

Fri, 23 Aug 2024 05:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Ring Road: Consent from GDA Board..DM Committee will decide the compensation rate
जीडीए बोर्ड से आपसी समझौते के आधार पर जमीन की खरीद को मिली है सैद्धांतिक सहमति
विज्ञापन




सहारा एस्टेट से कुनराघाट तक रामगढ़ताल के किनारे चार किमी बनना है टू लेन रिंग रोड



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। रामगढ़ताल किनारे रिंग रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय काश्तकारों ने जमीन देने की मौखिक सहमति प्रदान कर दी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) बोर्ड से भी सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। अब डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी को जमीन के मुआवजा का रेट तय करना है। इसको लेकर कमेटी की बैठक भी हो चुकी है।



जिला स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसको अनुमोदन के लिए कमिश्नर अनिल ढींगरा के पास भेजी जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही रिंग रोड के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने का काम शुरू हो जाएगा। रामगढ़ताल के किनारे सहारा एस्टेट से कुनराघाट तक करीब चार किमी तक टू लेन रिंग रोड बनना है। ताल के किनारे डेढ़ मीटर का फुटपाथ बनाकर रेलिंग लगाई जाएगी। इसके लिए आपसी सहमति के आधार पर जीडीए भू-स्वामियों से तकरीबन 60,000 वर्ग मीटर जमीन खरीदेगा।
विज्ञापन




प्राधिकरण के अधिकारियों संग हुई बैठक के बाद भू-स्वामियों ने लिखित सहमति के लिए प्रपत्र भी ले लिया है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि जल्द ही भू-स्वामी निर्धारित प्रपत्र पर अपनी लिखित सहमति प्राधिकरण को दे देंगे। रिंग रोड के लिए जीडीए बोर्ड से सर्किल रेट से करीब दोगुना पर खरीद के लिए सैद्धांतिक सहमति मिली है। लेकिन इस पर अंतिम निर्णय डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी लेगी। इसको लेकर जिला स्तरीय कमेटी की एक बैठक भी हो चुकी है। संभावना जताया जा रही है कि सर्किल रेट के डेढ़ से दोगुना पर खरीद की सहमति बन सकती है। यह भूमि समझौते के आधार पर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






ताल पर कुल 6.66 किमी बनना है रिंग रोड



पैडलेगंज से स्मार्ट व्हील मोहद्दीपुर तक 2.66 किमी और वहां से सहारा एस्टेट तक करीब चार किमी तक रिंग रोड का निर्माण होना है। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर टू लेन रिंग रोड का काम अंतिम चरण में हैं। लेकिन, सहारा एस्टेट की तरफ काश्तकारों की जमीन पड़ने के चलते रिंग रोड का काम शुरू नहीं हो पाया है।





रिंग रोड पर ही बननी है जेट्टी



रिंग रोड का काम जल्द पूरा करने का प्राधिकरण पर दबाव इसलिए भी बना हुआ है क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक सहारा एस्टेट की ओर जेट्टी का निर्माण भी करना है। जेट्टी का निर्माण तब तक नहीं हो पाएगा, जब तक रिंग रोड का काम पूरा नहीं हो जाता। इसलिए भी प्राधिकरण प्रयासरत है कि सहारा रिंग रोड के लिए समझौते के आधार पर आवश्यक जमीनों के खरीदे जाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द सिरे चढ़े। जल्द ही भू-स्वामियों को बैठक के लिए प्राधिकरण में बुलाया जाएगा।




रामगढ़ताल में सहारा एस्टेट की तरफ रिंग रोड निर्माण को लेकर बोर्ड से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इसके बाद उसे डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी के पास भेजा गया है। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से तैयार रिपोर्ट को कमिश्नर से अनुमोदन मिलने के बाद जमीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



-आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed