{"_id":"64905d36867520373703bb96","slug":"rickshaw-puller-dies-son-accused-of-murder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-212713-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिक्शा चालक की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिक्शा चालक की मौत, बेटे पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
- बहन बोली, नौ जून को भाई जंगी ने की थी पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के रानीबाग पथरा निवासी रिक्शा चालक भगवती (60) की सोमवार को मौत हो गई। बहन का आरोप है कि भाई जंगी ने पिता की पिटाई की थी, जिससे मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे जंगी को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, जंगी मजदूरी करता है। नौ जून को घरेलू विवाद होने पर बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। इसके बाद तीन दिन बाद भगवती की तबीयत खराब हो गई और परिजन उन्हें नर्सिंग होम लेकर चले गए। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को हत्या की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी जंगी को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशिभूषण राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।