{"_id":"6a04ed3750bf50a8cc007b10","slug":"revenue-team-attacked-while-trying-to-stop-illegal-mining-miscreants-escaped-after-freeing-vehicles-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1319456-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खनन माफिया बेलगाम: राजस्व टीम पर हमला कर छुड़ा ले गए सीज गाड़ियां, आरोप- अफसरों को दौड़ाया भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खनन माफिया बेलगाम: राजस्व टीम पर हमला कर छुड़ा ले गए सीज गाड़ियां, आरोप- अफसरों को दौड़ाया भी
Thu, 14 May 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:59 AM IST
सार
भटवल गांव में रात के समय अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्रशासन को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक खेत में टीवर मशीन से मिट्टी की खुदाई होती मिली, जबकि आसपास कई डंपर खड़े थे। राजस्व टीम ने एक चालक को पकड़ लिया और चार गाड़ियों को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया। आरोप है कि इसी दौरान करीब दो दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और टीम से कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
अवैध खनन( सांकेतिक)
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
सहजनवां थाना क्षेत्र के भटवल गांव में मंगलवार रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर मनबढ़ों ने हमला कर कब्जे में ली गई गाड़ियां छुड़ा लीं। विरोध करने पर नायब तहसीलदार की टीम के सदस्यों से अभद्रता की गई और उनका तहसील मुख्यालय तक पीछा किया गया।
विज्ञापन
हलका लेखपाल की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भटवल गांव में रात के समय अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्रशासन को मिली थी। इसके बाद नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया के नेतृत्व में तीन लेखपाल और होमगार्ड सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक खेत में टीवर मशीन से मिट्टी की खुदाई होती मिली, जबकि आसपास कई डंपर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम ने एक चालक को पकड़ लिया और चार गाड़ियों को कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया। आरोप है कि इसी दौरान करीब दो दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए और टीम से कहासुनी करने लगे। देखते-देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोपियों ने जबरन गाड़ियां छुड़ा लीं और विरोध करने पर टीम पर हमले की कोशिश की।
स्थिति बिगड़ती देख राजस्व कर्मी सरकारी वाहन से वहां से निकले, लेकिन आरोप है कि मनबढ़ कार से उनका पीछा करते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुंच गए। हलका लेखपाल प्रणव सोनकर ने बुधवार को सहजनवां थाने में तहरीर देकर दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
स्थिति बिगड़ती देख राजस्व कर्मी सरकारी वाहन से वहां से निकले, लेकिन आरोप है कि मनबढ़ कार से उनका पीछा करते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुंच गए। हलका लेखपाल प्रणव सोनकर ने बुधवार को सहजनवां थाने में तहरीर देकर दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।