{"_id":"65ac44d12ed4d42f3f0e206e","slug":"revenue-inspector-balram-pandey-attached-to-the-headquarters-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-440564-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजस्व निरीक्षक बलराम पांडेय मुख्यालय से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजस्व निरीक्षक बलराम पांडेय मुख्यालय से संबद्ध
Sun, 21 Jan 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संपत्ति कर वसूली, अनावासीय संपत्तियों के जीआईएस सर्वेक्षण एवं उसके सापेक्ष वसूली, नगर निगम संपत्तियों का किराया एवं लाइसेंस शुल्क वसूली की समीक्षा की। बैठक में काम में शिथिलता बरतने पर जोन एक में पदस्थ राजस्व निरीक्षक बलराम पांडेय को मुख्यालय से संबंद्ध करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जोनल अधिकारियों एवं कर निरीक्षकों को चेताया कि प्रतिदिन अपने अधीनस्थ स्टॉफ के साथ संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करें। संवाद
विज्ञापन