फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired teacher cheated of Rs 60 lakh

Gorakhpur News: रिटायर्ड शिक्षक से 60 लाख रुपये की ठगी

Sun, 28 Apr 2024 05:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher cheated of Rs 60 lakh
गोरखपुर। जालसाजों के चक्कर में फंसकर नवोदय विद्यालय के एक रिटायर्ड शिक्षक ने 60 लाख रुपये गंवा दिए। कई बार में रुपये देने के बाद अब उन्हें जालसाजी का एहसास हुआ तो वह साइबर थाने पहुंचे। शनिवार को तहरीर देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। एक विदेशी कंपनी के नाम पर उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवोदय विद्यालय से रिटायर्ड होने के बाद शिक्षक खोराबार इलाके में मकान बनवाकर रहते हैं। उनका बेटा विदेश में रहता है। उनके पास एक दिन विदेशी कंपनी के नाम पर कॉल आया। उसने बताया कि कंपनी अपना फूडकोट गोरखपुर में भी खोलना चाहती है। इसके लिए शिक्षक भी तैयार हो गए और फिर दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई।
विज्ञापन

फूडकोट के लिए वह नौकायन के पास जगह भी देखने लगे थे। इसी बीच उन्होंने कई बार में 60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद उन्हें एक हफ्ते में कंपनी की ओर से कर्मचारी के आने की जानकारी दी गई। कर्मचारी के नहीं आने पर शिक्षक ने एक बार फिर से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों से शिक्षक को शक हो गया और फिर विदेश में रहने वाले बेटे को घटना की जानकारी दी। उसने भी संपर्क किया और पता चला गया कि उनके साथ जालसाजी हो गई है। शनिवार को उन्होंने साइबर थाने में जालसाजी की जानकारी दी है। रुपये का लेनदेन गोरखपुर से ही हुआ है, इस वजह से साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed