फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retired Air Force personnel including three killed two injured in road accidents

Gorakhpur News: सड़क हादसों में रिटायर्ड वायुसेना कर्मी समेत तीन की मौत, दो घायल

Mon, 05 Dec 2022 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 10:39 AM IST
सार

सहजनवां थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी विनोद गुप्ता की बाइक में रविवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार उनकी पत्नी कुसुम (22) की मौत हो गई। व ससुर लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Retired Air Force personnel including three killed two injured in road accidents
मृतक कुसुम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कैंट, गीडा व सहजनवां इलाके में हुए सड़क हादसों में रिटायर्ड वायुसेना कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके की एयरफोर्स चौकी के पास वाहन की चोट में आने से वायुसेना से सार्जेंट पद से रिटायर विभूति शरण पांडेय (60) की मौत हो गई। मूल रूप से देवरिया के मईल के बलिया उत्तर निवासी विभूति शरण पांडेय रिटायर होने के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के सैनिक विहार सेक्टर बी में आवास बनवाकर कर परिवार समेत रहते थे।
विज्ञापन


रोज की तरह वे रविवार सुबह घर से मार्निंग वाक पर निकले थे। एयरफोर्स फुटहिया तिराहे के पास जंगल रामगढ़ उर्फ रजही की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी विनोद गुप्ता की बाइक में रविवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार उनकी पत्नी कुसुम (22) की मौत हो गई। व ससुर लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विनोद को चोट नहीं लगी। तीनों संतकबीरनगर के बखिरा जा रहे थे।

पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, गीडा के कालेसर मुक्तिधाम के पास बुलेट सवार व्यापारी की सड़क पर खड़ी डंपर में टक्कर होने से मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के नहर रोड स्थित शिवपुर सहबाजगंज निवासी लक्ष्मी नारायण प्रजापति (50) घर में ही आटा चक्की की दुकान चलाते थे।

शनिवार की शाम बुलेट बाइक से मोहल्ले के राजनाथ को लेकर संतकबीरनगर थाना दुधारा के भैस मैथानी में एक शादी समारोह मे शामिल होने गए थे। रास्ते में हादसा हो गया। लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई, जबकि राजनाथ को भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed