फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Retention wall to be strengthened at Greenwood Apartments

Gorakhpur News: ग्रीनवुड अपार्टमेंट में रिटेंशन वॉल होगी मजबूत

Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Retention wall to be strengthened at Greenwood Apartments
दिल्ली से आई टीम ने किया निरीक्षण, गौतम विहार कॉलोनी के निवासियों को नुकसान न होने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीनवुड अपार्टमेंट के निर्माण स्थल का बुधवार को निरीक्षण किया गया। दिल्ली से आई टीम में स्ट्रक्चरल इंजीनियर शिव सिंह बेनीवाल और आर्किटेक्ट पीयूष श्रीवास्तव शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने गौतम विहार कॉलोनी के निवासियों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य से उनके मौजूदा आवासीय भवनों को कोई नुकसान नहीं होगा। सुरक्षा और मजबूती के लिए रिटेंशन वॉल की मोटाई 230 एमएम से बढ़ाकर 350 एमएम की जाएगी और आवश्यकतानुसार लोहे के गाटर भी लगाए जाएंगे।

टीम ने कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी सिंह, उपाध्यक्ष आशीष पाल, महासचिव डॉ. विजय नाथ मिश्रा, संयुक्त सचिव नवनीत कुमार राय, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह सहित अन्य निवासियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बैठक में सभी सवालों का जवाब दिया गया। दरअसल, रिटेंशन वॉल और पिलर केवल मिट्टी रोकने के लिए होंगे, भवन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त लोड नहीं पड़ेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण को टीम अपनी लिखित रिपोर्ट जल्द सौंप देगी। निरीक्षण में प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह और अधिशासी अभियंता राज बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed