{"_id":"69d966b4203e9c50230ec184","slug":"restaurants-remain-closed-with-information-provided-on-cleanliness-and-food-safety-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1285414-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद रहा रेस्टोरेंट, साफ-सफाई से लेकर फूड सेफ्टी की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद रहा रेस्टोरेंट, साफ-सफाई से लेकर फूड सेफ्टी की दी गई जानकारी
विज्ञापन
गोरखपुर। सिटी मॉल स्थित बर्बेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में दो दिन पहले चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को भी रेस्टोरेंट बंद रहा, साथ संचालन से जुड़े लोगों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रशिक्षण भी दिया। इसमें मॉल के अन्य रेस्टोरेंट के भी लोग शामिल रहे।
यह मामला एक बर्थडे पार्टी के दौरान सामने आया था, जहां एक व्यक्ति की चिकन बिरयानी में कॉकरोच दिखाई देने पर हंगामा हो गया। शिकायत मिलते ही खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को बंद करा दिया, जहां पिछले दो दिनों से साफ-सफाई का कार्य जारी है।
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को न सिर्फ संबंधित रेस्टोरेंट, बल्कि सिटी मॉल के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों और कर्मचारियों के लिए विशेष फूड हाइजीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों ने रसोई, स्टोर रूम और डाइनिंग एरिया की नियमित सफाई, कच्चे और पके भोजन के अलग भंडारण तथा उचित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही फूड हैंडलर्स के लिए एप्रन, ग्लव्स और हेड कैप पहनना अनिवार्य किया गया।
विज्ञापन
विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि जब तक निरीक्षण में पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिलती, तब तक रेस्टोरेंट को दोबारा खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सिटी मॉल स्थित बर्बेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में वहां के सभी रेस्टोरेंट संचालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप साफ-सफाई बनाए रखने, रसोई व खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा