फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Resolve to double farmers' income in two years: Suresh Rana

दो साल में किसानों की आय दोगुनी करने का है संकल्प : सुरेश राणा

Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Resolve to double farmers' income in two years: Suresh Rana
दो साल में किसानों की आय दोगुनी करने का है संकल्प : सुरेश राणा
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 तक पूर्ण करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए पूर्वांचल में बस्ती में मुण्डेरवा और गोरखपुर में पिपराइच में 500-500 करोड़ रुपये की लागत से दो अत्याधुनिक चीनी मिल लगा कर चला भी दीं। सठियांव
में डिस्टिलरी भी संचालित कर रहे हैं।
सुरेश राणा बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वांचल के सतत विकास विषयक राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी में प्राइमरी सेक्टर के प्रथम तकनीकी सत्र को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। गन्ना मंत्री ने कहा कि पिपराइच और मुंडेरवा उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी चीनी मिले हैं जो सल्फरलेस चीनी बनाएंगी। उनकी चीनी देश और दुनिया में मुंडेरवा और पिपराइच के नाम पर बेची जाएगी। पिपराइच में एथेनॉल प्लांट और 120 किलोलीटर की डिस्टिलरी भी लगाने की दिशा में काम हो रहा है। पिपराइच उत्तर भारत की पहली चीनी मिल होगी जो गन्ने के जूस से सीधे एथेनॉल का उत्पादन करेगी। इससे पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। दोनों चीनी मिलों को इतना सक्षम बनाया गया कि वे 18 से 25 करोड़ रुपये की बिजली को स्वयं जेनरेट कर आय अर्जित कर सके।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल में 51 चीनी मिलें थीं, सिर्फ 10 साल में 29 चीनी मिले बंद हुई। सपा-बसपा की किसान और विकास विरोधी सरकारों ने लाखों किसानों को हक और युवाओं से रोजगार के अवसर छीन लिए। हम नई चीनी मिलें लगा रहे, भविष्य में भी नई चीनी मिलें लगाने की कार्य योजना बना ली गई है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, क्षेत्रफल, चीनी उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में नंबर वन बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुरेश आर भुुसारेड्डी ने कहा कि गन्ना उद्योग के क्षेत्र में खराब पानी के प्रबंधन की कमी से बड़ी समस्याएं उत्पन्न हुई है। गन्ना उद्योग के विकास के लिए बडे़ पैमाने पर उपकरण और मशीनें वितरित की गई हैं। महिला किसानों के समर्थन की दिशा में महिला विकास के लिए निवेश किया गया है। यूपीसीएसआर के डायरेक्टर डॉ जे सिंह ने गन्ने की खेती के दौरान आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। पूना के पीएसएपी के डायरेक्टर प्रशांत पी नंदार्गीकर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की सह अध्यक्षता जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो दिनेश यादव ने की। कार्यक्रम में प्रो बीना कुशवाहा, डॉ गीता सिंह, डॉ तुलिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed