फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Researchers should link their research to the needs of society and the nation.

Gorakhpur News: शोध को समाज और राष्ट्र की जरूरतों से जोड़ें शोधार्थी

Wed, 19 Aug 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Researchers should link their research to the needs of society and the nation.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित शोधार्थी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि शोधार्थी सिर्फ डिग्री तक सीमित न रहें बल्कि अपने शोध को समाज और राष्ट्र की जरूरतों से जोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश को विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका चाहिए। ‘जय जवान, जय किसान’ से आगे बढ़कर ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ आज समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डिग्री आपको योग्यता देती है, जबकि कौशल आपको रोजगार योग्य बनाता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शोधार्थी विश्वविद्यालय की रीढ़ हैं और गुणवत्तापूर्ण शोध से ही संस्थान की पहचान बनती है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वालों की संख्या 35 से बढ़कर 478 तक पहुंची है। उन्होंने शोधार्थियों को शिक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए उन्हें आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय 1000 से अधिक पेटेंट की दिशा में अग्रसर है और पेटेंट फाइलिंग में देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल हो चुका है। वर्तमान में 450 से अधिक शोध परियोजनाएं चल रही हैं तथा लगभग तीन करोड़ रुपये का शोध अनुदान प्राप्त है। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. तुलिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक इकाई ‘तरंग’ की प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को भी सम्मानित किया गया।

478 को पीएचडी उपाधि : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को 45वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत आयोजित ‘शोधार्थी सम्मान समारोह-2026’ में 478 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed