{"_id":"62383284b2acb32e621a041c","slug":"research-development-cell-will-start-a-startup-by-patenting-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: शोध का पेटेंट कराकर स्टार्टअप शुरू कराएगा रिसर्च डेवलपमेंट सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: शोध का पेटेंट कराकर स्टार्टअप शुरू कराएगा रिसर्च डेवलपमेंट सेल
Mon, 21 Mar 2022 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:38 PM IST
सार
योजना के मुताबिक कमेटियों में विवि के साथ ही उद्योगपति व विशेषज्ञ भी रखे जाएंगे। यह कमेटी शोध को तत्काल पेटेंट कराने की प्रक्रिया में मदद करेगी।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में होने वाले शोध का फायदा अब आमजन का भी मिलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने जनोपयोगी शोध से तैयार उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके लिए रिसर्च डेवलपमेंट सेल का गठन किया गया है। यह सेल शोध को पेटेंट कराने से लेकर स्टार्टअप शुरू कराने तक में मदद करेगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने इसके लिए अलग-अलग कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया है। इसे प्रबंध बोर्ड से भी मंजूरी मिल चुकी है। बीते दिनों वरिष्ठ शिक्षकों के साथ इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए बैठक भी हुई है। योजना के मुताबिक कमेटियों में विवि के साथ ही उद्योगपति व विशेषज्ञ भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
यह कमेटी शोध को तत्काल पेटेंट कराने की प्रक्रिया में मदद करेगी। कमेटी पेटेंट होने के बाद स्टार्टअप शुरू करने के लिए इच्छुक लोगों को आमंत्रित करेगी। इंड्रस्ट्री से भी संपर्क करके अपने उत्पाद की जानकारी देगी। स्टार्टअप शुरू करने वाले के उत्पाद को बेचने में भी मदद करेगी। मैकेनिकल व साफ्टवेयर के क्षेत्र में ज्यादा फोकस रहेगा।
विज्ञापन
शोध का फायदा जब तक जनता को न हो, शोध की सार्थकता सिद्ध नहीं होती है। यूजीसी के निर्देशों के मुताबिक रिसर्च डेवलपमेंट सेल का गठन किया गया है। यह सेल शोध को पेटेंट कराने, स्टार्टअप शुरू कराने और उत्पाद को बेेचने में मदद करेगा। इसकी योजना तैयार की जा रही है। - प्रो. जेपी पांडेय, कुलपति, एमएमएमयूटी