{"_id":"6912504f9cb43e81a2040f76","slug":"report-soon-on-the-case-of-running-an-ambulance-through-fake-calls-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1130378-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी कॉल के जरिये एंबुलेंस दौड़ाने के मामले में रिपोर्ट जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी कॉल के जरिये एंबुलेंस दौड़ाने के मामले में रिपोर्ट जल्द
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्जी कॉल के जरिये केस बनाकर एंबुलेंस दौड़ाने के मामले में दो से तीन दिन के अंदर रिपोर्ट आ सकती है। सीएमओ की ओर से गठित टीम के रिपोर्ट सौंपने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा का कहना है कि मामले की ठीक से जांच हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
संतकबीरनगर जिले के बभनौली गांव निवासी सौरभ मिश्रा पाली में 108 एंबुलेंस के ईएमटी पद पर एक साल से कार्य कर रहे थे। उन्होंने 108 नंबर की एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी के एक अफसर पर फर्जी कॉल के जरिये केस बनाकर यूं ही एंबुलेंस दौड़वाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने मामले की शिकायत सीएमओ फिर डीएम से भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अफसर के आदेश की अवहेलना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। डांट लगाई जाती है। इसकी वजह से फर्जी केस दर्शाना पड़ता है। शिकायत पर सीएमओ डॉ. राजेश झा ने तत्काल एसीएमओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी थी। मामले की जांच जारी है।
मामले में वायरल है ऑडियो
मामले में शिकायतकर्ता सौरभ मिश्रा व वरिष्ठ अफसर की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसमें शिकायतकर्ता को गाड़ी 200 से अधिक किलोमीटर चलाने की बात कही जा रही है। सौरभ के अनुसार, यह सालों से चल रहा है, कई कर्मचारी इसके चलते नौकरी भी छोड़कर जा चुके हैं। आरोप लगाया कि यही हाल अन्य जिलों में भी है।
विज्ञापन
वर्जन
मामले की जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन में आ सकती है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
-डाॅ. राजेश झा, सीएमओ