{"_id":"6972869121998111920e64fe","slug":"report-on-fire-at-state-tax-department-office-likely-soon-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1206651-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य कर विभाग के कार्यालय में लगी आग की जल्द आ सकती है रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य कर विभाग के कार्यालय में लगी आग की जल्द आ सकती है रिपोर्ट
विज्ञापन
- प्रशासन की टीम जल्द सौंप सकती है रिपोर्ट, एमएमएमयूटी की टीम भी जल्द शुरू कर सकती है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राज्य कर विभाग के कार्यालय में पिछले दिनों लगी भीषण आग लगने के कारणाें की रिपोर्ट जल्द आ सकती है। डीएम दीपक मीणा की ओर से गठित समिति में फायर, बिजली, पुलिस और राज्यकर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सभी की अलग-अलग रिपोर्ट के आधार पर फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी। वहीं एमएमएमयूटी की कमेटी भी जल्द जांच शुरू कर सकती है।
डीएम दीपक मीणा ने एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित कर आग लगने के कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को एमडीएम सिटी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय और बिजली निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर आग के कारणों की पड़ताल की थी। टीम में शामिल फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के वजह की पड़ताल कर चुके हैं। वहीं बिजली निगम के अधिकारी शाॅर्ट सर्किट के एंगल से जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी किसी साजिश को केंद्र में रखकर जांच कर रहे हैं।