{"_id":"5ebff1e2a75c5b30ac150989","slug":"report-of-two-dead-came-to-corona-positive-in-santakbirnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दो मृतकों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के अंदर हुई थी दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दो मृतकों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे के अंदर हुई थी दोनों की मौत
Sat, 16 May 2020 07:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 07:30 PM IST
सार
- कुड़वा और मुंडेरी गांव के मृतक मिले कोरोना पॉजिटिव
- दोनों के परिवार के 23 लोग जिला अस्पताल में कराए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में चार दिन पूर्व मुंबई से लौटे दोनों मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मृतक वृद्ध धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव का तो दूसरा व्यक्ति बखिरा क्षेत्र के मुंडेरी गांव का रहने वाला था। शनिवार की शाम को प्रशासन ने दोनों के परिवार और संपर्क में आए 23 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया। इनका नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के मुंडेरी गांव निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति मुंबई के अंधेरी बाग में नाई का काम करता था। वह मुंबई से 12 मई को ट्रक से खलीलाबाद आया था और दोपहर में जिला जेल के ट्रांजिट सेंटर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग कराया। शाम को वह अपने घर चला गया।
विज्ञापन
एक घंटे बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह अपने साले के साथ जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों ने शख्स का नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा। इधर गुरुवार की रात में ही अस्पताल में भर्ती शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
रास्ते में तोड़ दिया था दम
जबकि धनघटा क्षेत्र के कुड़वा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध अपने बेटे, बहू, पोते और पोती समेत पांच सदस्यों के साथ 12 मई को मुंबई से लौटा था। गुरुवार की देर शाम वृद्ध की तबीयत बिगड़ी तो लोग गांव के ही एक युवक की गाड़ी से सीएचसी मलौली ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खलीलाबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मुंडेरी के 48 वर्षीय मृतक युवक और कुड़वा गांव के 70 वर्षीय मृतक वृद्ध जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कोविड -19 के प्रोटोकाल के मुताबिक कराया गया था। मुंडेरी के मृतक की पत्नी, बेटी, बेटा और साथ में मुंबई से आए उसी गांव के पांच लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है।
कुड़वा गांव के मृतक वृद्ध के बेटे, बहू, पोते और पोती समेत 15 लोगों को भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। सभी का नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।