{"_id":"6453ec1914ab13aea4010bc6","slug":"report-of-revenge-killing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-153342-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाचा से डांट का बदला लेने के लिए दी दुष्कर्म व हत्या की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाचा से डांट का बदला लेने के लिए दी दुष्कर्म व हत्या की सूचना
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके की किशोरी की करतूत से पांच घंटे परेशान रही दो थाने की पुलिस
- बार-बार लोकेशन भी बदल रही थी, सर्विलांस की मदद से पकड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पुलिस बुधवार रात चुनाव की तैयारी में जुटी थी तो वहीं एक फोन कॉल ने नींद उड़ा दी। दरअसल, एक किशोरी ने चाचा की डांट से नाराज होकर एक किशोरी के अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या करने की सूचना दे दी। डायल 112 पर यह सूचना आते ही पुलिस अफसरों तक के हाथ-पांव फूल गए। आनन फानन गुलरिहा के अलावा चिलुआताल पुलिस भी मदद में लगी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद सर्विलांस की मदद से किशोरी पकड़ी गई तो हकीकत सामने आया और पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके में रहने वाली किशोरी को उसके चाचा ने मोबाइल फोन पर बात करने पर डांट दिया। इसके बाद चाचा से बदला लेने के लिए किशोरी ने अपरी सहेली का सिम लिया। उसे मोबाइल में डाल कर पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर अपने अपहरण की सूचना दे दी।
पीआरवी ने सूचना सरहरी चौकी प्रभारी को दी और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया। उक्त मोबाइल नंबर पर सरहरी चौकी प्रभारी राधेश्याम सेहरा ने संपर्क किया तो किशोरी ने बताया की मेरी दोस्त का कुछ लोग अपहरण कर लिए हैं, उसे बचा लीजिए। उससे दुष्कर्म कर हत्या करने की तैयारी।
विज्ञापन
इतना सुन कर पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में इंस्पेक्टर गुलरिहा, चिलुआताल और कई पुलिस कर्मी खोज में निकल पड़े। युवती ने कई फोन किया और पुलिस को अपना लोकेशन कुछ देर में बदल कर देने लगी। तब पुलिस ने जिले की सर्विसलांस सेल की मदद ली। फिर जिस लड़की ने किशोरी को सिम कार्ड दिया था पुलिस ने उसे ट्रेस कर उठा लिया।
उसके बाद किसी तरह फोन करने वाली किशोरी तक पुलिस पहुंची। जिसके बाद मामला खुल गया और फोन करने वाली किशोरी पकड़े जाने पर पूरी कहानी बताई। उसने बताया की मेरे पुरुष मित्र ने सलाह दिया कि दूसरे के नंबर से पुलिस को फोन कर के अपहरण, दुष्कर्म की सूचना देकर अपने चाचा का नाम बता देना। इस तरह वे पुलिस की गिरफ्त में फंस जाएंगे।
युवती की इस सोच और साजिश को जानने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। नाबालिग होने के कारण और परिजनों की मिन्नत के बाद पुलिस ने लिखा पढ़ी कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।