फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Repair of Gorakhnath Overbridge starts today, heavy vehicles will be diverted from Bargadwan.

Gorakhpur News: गोरखनाथ ओवरब्रिज की मरम्मत आज से, बरगदवां से डायवर्ट होंगे भारी वाहन

Fri, 15 May 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Repair of Gorakhnath Overbridge starts today, heavy vehicles will be diverted from Bargadwan.
गोरखपुर। गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान पुराने पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन बरगदवां से डायवर्ट होकर खजांची के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। मरम्मत कार्य के दौरान पुल की आधी लेन को घेरकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहन गुजर सकेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1980 में निर्मित यह पुराना पुल पिछले कुछ समय से जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। नियमित निरीक्षण के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स सहित कई हिस्सों में खराबी पाई गई थी। लंबे समय से मरम्मत कार्य लंबित होने के कारण पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पुल को फिर से सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मरम्मत के दौरान नए पुल पर यातायात सामान्य रहेगा। पुराने पुल से केवल छोटे वाहन गुजरेंगे। भारी वाहनों को बरगदवां से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन नकहा ओवरब्रिज होते हुए खजांची के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इसके लिए अतिरिक्त यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed