फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Repair and cleaning of trains will be under the watch of CCTV cameras

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी ट्रेनों की मरम्मत व सफाई

Wed, 17 May 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Repair and cleaning of trains will be under the watch of CCTV cameras
- कोचिंग कांप्लेक्स में 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर में ट्रेनों की मरम्मत व सफाई का काम अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने गाड़ियों की साफ-सफाई एवं अनुरक्षण की मॉनिटरिंग, पिट लाइन एवं सिक लाइन में समयानुसार गाड़ियों के प्लेसमेंट तथा यार्ड की सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय किया है। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि न्यू कोचिंग कांप्लेक्स (ट्रेनों की मरम्मत वाली जगह) पर 60 और पुराने कोचिंग कांप्लेक्स पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गाड़ियों के समयबद्ध परिचालन तथा संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर जंक्शन यार्ड तथा कोचिंग कांप्लेक्स में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कोचिंग कांप्लेक्स स्थित पिट कार्यालय में लगाए गए टेलीविजन सेट एवं कंट्रोल यूनिट से किया जा रहा है। गोरखपुर यार्ड, पिट लाइन एवं सिक लाइन परिसर का हर क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है, जिनसे संदिग्ध गतिविधियों के अतिरिक्त गाड़ियों की गुणवत्तापूर्ण सफाई एवं अनुरक्षण की निगरानी की जा रही है। कैमरे 24 घंटे कार्यशील रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed