फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rent of Nagar Nigam shops may increase in Gorakhpur

Gorakhpur: बढ़ सकता है नगर निगम की दुकानों का किराया, जानिए क्या है वजह

Wed, 27 Jul 2022 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि दुकानदारों के साथ नगर निगम का जो करार है, उसके आधार पर किराया वसूला जाता है। शासन की तरफ से जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
rent of Nagar Nigam shops may increase in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आने वाले समय में नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ सकता है। फिलहाल 2047 दुकानों का किराया पांच रुपये से 25 हजार रुपये तक है, लेकिन वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड की सिफारिश के अनुसार दुकानों का किराया बाजार दर के अनुसार तय हो सकता है। ऐसे में किराया 2,000 से 50 हजार रुपये तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


करीब दो दशक पहले आवंटित दुकानों का किराया अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। जबकि नगर निगम के साथ हुए करार के अनुसार किराया पांच वर्षों में बढ़ता है। लेकिन, इसमें भी कई तरह की भिन्नताएं हैं। ऐसे में कई दुकानों के किराए में नाम मात्र की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


गोलघर में बाजार मूल्य पर जिन दुकानों का किराया 10 से 15 हजार रुपये है। उतने स्पेस का प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा 75,000 से अधिक किराया लिया जा रहा है। इंदिरा बाल विहार के सामने तो नगर निगम की दुकानों का स्वरूप ही बदल दिया गया है, जबकि किराया कौड़ियों में है। इसी तरह कचहरी बस स्टेशन के बगल की दुकानों का भी किराया काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संपत्तियों की देखरेख और किराया वसूली के लिए रेंट विभाग भी है। अधिकतर शहरों में प्राइम लोकेशन पर दुकानें और आवास हैं। निगम के जिम्मेदार तो इन संपत्तियों की वास्तविक जानकारी भी देने से बचते हैं। इसके पीछे लंबा खेल बताया जाता है।

आवंटियों ने किराए पर दी हैं दुकानें
रीड साहब धर्मशाला, स्टेशन रोड, असुरन और मोहद्दीपुर में तो आवंटियों ने दुकानों को किराए पर लगा रखा है। नगर निगम को जहां 500 से 1000 रुपये किराया मिलता है, वहीं आवंटी 30 से 40 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि दुकानदारों के साथ नगर निगम का जो करार है, उसके आधार पर किराया वसूला जाता है। शासन की तरफ से जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed