{"_id":"65d51ddae8dcc70c5c008504","slug":"religious-tourism-will-get-wings-rs-215-crore-approved-from-the-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-473469-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख, शासन से स्वीकृत हुए 2.15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धार्मिक पर्यटन को लगेंगे पंख, शासन से स्वीकृत हुए 2.15 करोड़
Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत जारी हुआ बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के तीन धार्मिक स्थलों पर 2.15 करोड़ रुपये से पर्यटन सुविधाओं के काम होंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत यह बजट मिला है। बजट का 50 फीसदी राज्य सरकार और 50 फीसदी स्थानीय विधायक देंगे।सहजनवां में भूलेश्वरनाथ मंदिर, चौरीचौरा क्षेत्र स्थित प्राचीन काली माता मंदिर और खजनी क्षेत्र स्थित महादेवा मंदिर का पर्यटन विकास किया जाएगा। ये तीनों प्राचीन धार्मिक स्थल हैं।
महादेवा मंदिर की बड़ी मान्यता है। इसके पर्यटन विकास पर 84.15 लाख खर्च किए जाएंगे। चौरीचौरा स्थित काली माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 67.35 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह भूलेश्वरनाथ मंदिर के लिए 63.13 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह मंदिर भी काफी प्राचीन है। विभिन्न अवसरों पर यहां मेले का आयोजन होता है और दूर-दराज से लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों ही धार्मिक स्थलों की महत्ता को देखते हुए यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए बेंच, टॉयलेट ब्लॉक, सोलर लाइट, हॉल, पेयजल व्यवस्था आदि कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बजट स्वीकृत होने पर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।