फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Religious leaders entrepreneurs and litterateurs of Gorakhpur will witness consecration of Ram temple

Ayodhya Ram Mandir: चलो बुलावा आया है, अयोध्या में बुलाया है; प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे गोरखपुर वासी

Sat, 20 Jan 2024 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jan 2024 03:42 PM IST
सार

कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा। वर्षों की तपस्या अब पूरी होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या में रहूंगा। 22 जनवरी तक कालीबाड़ी मंदिर में रामायण पाठ होता रहेगा।

विज्ञापन
Religious leaders entrepreneurs and litterateurs of Gorakhpur will witness consecration of Ram temple
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिले से 14 चुनिंदा लोगों को निमंत्रण मिला है। इसमें रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े धर्मगुरु, उद्योगपति और साहित्य जगत की हस्तियां शामिल हैं। सभी लोग अयोध्या जाकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सभी लोगों के पास जाकर निमंत्रण पत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री के अलावा कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी, प्रो.विश्वनाथ तिवारी, प्रो. सदानंद गुप्ता, गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल, स्वामी अर्जुनानंद, उद्यमी चंद्रप्रकाश अग्रवाल, अशोक जालान, शंभू शाह, विष्णु अजीत सरिया, उमाशंकर भरतिया, अमर तुलस्यान, ज्योति मस्करा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


 

Trending Videos

वर्षों की तपस्या हुई पूरी
कालीबाड़ी के महंत रवींद्र दास ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के साथ जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा। वर्षों की तपस्या अब पूरी होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समय अयोध्या में रहूंगा। 22 जनवरी तक कालीबाड़ी मंदिर में रामायण पाठ होता रहेगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भंडारा चलता रहेगा। दो हजार से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

निमंत्रण पाकर आत्मिक सुख की अनुभूति
साहित्यकार पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पाकर आत्मिक सुख की अनुभूति हुई। निमंत्रण पत्र में लिखा है कि एक दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। घुटने में दर्द होने के कारण इतना चल नहीं सकता। इसलिए अभी नहीं जा पाउंगा। इसका दुख है, लेकिन कुछ समय बाद सपरिवार श्रीराम के दर्शन के लिए जाउंगा।

 

विज्ञापन

निमंत्रण ही प्रभु का प्रसाद
उद्यमी उमाशंकर भरतिया ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में जाने का निमंत्रण पाकर धन्य हो गया। आज पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में प्रभुराम 500 साल बाद अपने घर में आ रहे हैं। यह उन जैसे लोगों को अभिभूत करने वाला है। वहां जाने का निमंत्रण यह प्रभु श्रीराम का प्रसाद है।

20 से ही अयोध्या में रहूंगा
उद्यमी विष्णु अजीत सरिया ने कहा कि अयोध्या में होने वाले उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलना भी बड़े सौभाग्य की बात है। हमें भी अयोध्या में आने का निमंत्रण मिला है। मैं 20 से 23 तारीख तक अयोध्या में ही रहूंगा। यह अवसर ऐतिहासिक है और हर व्यक्ति को इसका साक्षी बनना चाहिए।

 

विज्ञापन

निमंत्रण मिलने से अपार हर्ष
स्वामी अर्जुनानंद ने कहा कि अयोध्या से प्रभु श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलना अभिभूत करने वाला है। हम उस क्षण के साक्षी बनेंगे, इससे गर्व की बात और क्या हो सकती है। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।यह पूर्वजों के संघर्षों का प्रतिफल है। उनके गुरुदेव का आशीर्वाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed