फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief to 155 families who built houses on the land of Asuran Pokhara

Gorakhpur News: असुरन पोखरा की जमीन पर मकान बनवाने वाले 155 परिवारों को राहत

Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relief to 155 families who built houses on the land of Asuran Pokhara

विज्ञापन
- ऋषभ जैन ने डोमिनगढ़ क्षेत्र के जंगल हरभजन सिंह में नगर निगम को दी नौ एकड़ जमीन


गोरखपुर। असुरन पोखरा की जमीन पर मकान बनवाने वाले 155 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। पोखरे की जमीन बेचने वाले ऋषभ जैन ने डोमिनगढ़ क्षेत्र के जंगल हरभजन सिंह में नगर निगम को नौ एकड़ जमीन दे दी है। मंगलवार को नगर निगम ने जमीन पर कब्जा ले लिया। इसके बाद इन परिवारों ने राहत की सांस ली।

भेड़ियागढ़ का असुरन पोखरा पिछले दो दशक से विवादों में है। यहां पोखरे की जमीन पर मकान बना दिए गए थे। इस जमीन को ऋषभ जैन ने अवैध तरीके से बेच दी थी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से पोखरे की जमीन पर बने मकान को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद रजिस्ट्री कराकर मकान बनवाने वाले परिवार काफी परेशान गए थे। अब ऋषभ जैन ने नगर निगम को नौ एकड़ जमीन दे दी है। स्थानीय पार्षद अजय यादव ने बताया कि पिछले डेढ़ दशक से बार-बार कार्रवाई के भय के बीच रह रहे 155 परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि ऋषभ जैन की ओर से असुरन पोखरे की जमीन को अवैध रूप से बेचने के बदले में ग्राम जंगल हरभजन सिंह में आराजी संख्या 163, आराजी संख्या 60 कुल रकबा नौ एकड़ दी गई है। इस जमीन पर बोर्ड लगाकर नगर निगम की ओर से आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed